जमुई जिले बरहट थाना क्षेत्र के सुदामपुर गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसी ने रविंदर यादव के पुत्र बबन कुमार उर्फ पवन यादव पर गोली चला दी। जिससे गोली बाएं पैर के जांघ के आरपार हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है ।
गोली चलाने का आरोप रौशन कुमार पर लगाया है, जबकि उसका साथ देने का आरोप दिलीप यादव और शिवेंदु यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल ने बताया कि दो माह से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश में जब वह घर के पास थे। तभी अचानक दिलीप यादव, शिवेंदु यादव सहित अन्य लोगों के साथ रौशन कुमार आया और गोली चला दी।
जब वे चिल्लाए तो सभी लोग फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली जांघ पर लगी और आरपार हो गई। गोली अगर थोड़ा ऊपर लगती तो खतरा बढ़ सकता था। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है।
