2 निर्मित और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद मामले में मुख्य सरगना मुखिया मुन्ना साव और अमित सहित अन्य अभियुक्तों को तालाश रही पुलिस
जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर संचालित अवैध हथियार निर्माण की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश कीट है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके निशानदेही पर गरही चौक और कल्याणपुर स्थित गुड्डू सिन्हा के घर पर भी छापेमारी की गई। तीनों जगह से दो निर्मित और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ लेथ मशीनों को जब्त किया गया है।
जबकि मुख्य सप्लायर व फैक्ट्री संचालनकर्ता मुखिया मुन्ना साव और अमित फरार हो गया है। जिसकी तालाश की जा रही है। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम टाउन थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान के एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो मुंगेर के मो. खुर्शीद आलम, मो. जाहिर, दो कोलकाता के बिस्मिल्ला अली, मो. गाजी अली और एक मुखिया का रिश्तेदार धर्मवीर साव शामिल हैं। आगे एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि हथियार बनाने का सारा मटेरियल अमित नमक व्यक्ति के द्वारा मुहैया कराया जाता था और मुन्ना साव की देखरेख में यह अवैध गैर कानूनी कारोबार फल हो रहा था।
जिसका तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े होने की बातें सामने आ रही है। दो बंगाल और दो मुंगेर के कारीगर को बुलाकर हथियार बनवाया जा रहा था। यह कारोबार कितने दिनों से चल रहा था इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। मुख्य आरोपी मुन्ना साव और अमित के पकड़ाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले के हर बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है। कहां से मटेरियल लाया जाता था। इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे संबंधित हर तथ्यों पर बारीकी से अनुसंधान की जा रही है।
