latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » क्राइम » Jamui Crime : शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का महिला ने किया अपहरण, केश दर्ज

Jamui Crime : शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का महिला ने किया अपहरण, केश दर्ज

 

Jamui : लक्ष्मीपुर थाना के हरमा पहाड़ी गांव से एक नाबालिक लड़की का शादी की नीयत से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अपहरणकर्ता कोई बाहर का नहीं बल्कि अपहृत लड़की का पड़ोसी दो महिला बताया जाता है। मामले को लेकर नाबालिक लड़की के पिता अजकल तुरी ने लक्ष्मीपुर में केश दर्ज कराते हुए बबीता देवी पति स्व रामखेलावन तुरी, सरस्वती देवी पति चापोली मांझी को आरोपी बनाया।

जानकारी के अनुसार बीते सत्रह नवंबर को नाबालिक संध्या में खाना बनाकर घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान सरस्वती देवी पति चापोली मांझी नाबालिक के पास जाकर अपने घर चलने को कहा। लड़की जब सरस्वती के घर गई, तो सरस्वती ने लड़की को चाय पिलाई कुछ देर बाद लड़की का हाथ पकड़ कर सरस्वती उसे बबीता देवी के घर ले गई। उसके बाद लड़की को कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन जब उसे होश आता तो लड़की का मुंह और हाथ बंधा था। इस दौरान लड़की के पिता और पड़ोस लोग उसे खोज करते रहे।

लेकिन कुछ पता नहीं चला। होश आने पर लड़की बंद घर के बगल से गुजरते लोगों का आवाज सुनी। आवाज सुनाई देने के बाद वह दीवार में बने सुराग से झांककर देखने लगी, तो उसे उसके घर के समीप की ममता देवी पिता राजेंद्र यादव दिखाई दिया। जिसे लड़की आवाज लगाकर रोकते हुए सारी कहानी सुनाई। जिसकी सूचना ममता देवी लड़की के घर वाले को दिया।

सूचना पाकर घर वाले ग्रामीणों के सहयोग से लड़की को मुक्त कराया। बताया जाता है कि बबीता देवी पूर्व से लड़की को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में शादी करा देने का प्रलोभन दे रही थी। सूत्र बताते है कि बबीता देवी और सरस्वती देवी पूर्व में भी लड़की को शादी का झांसा देकर दूसरे प्रदेश में बेचने का काम कर चुकी है। जो पुलिस की जांच का विषय है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!