Jamui: रमजान को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है। खासकर रेडिमेड दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। एक से बढ़कर कपड़े की स्टाल लग गयी है।जैसे-जैसे ईद का पर्व नजदीक आते जा रहा है दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती जा रही है। दुकानदार कपड़ों से अपनी दुकान को सजा दिए है। इस समय बाजार में मेले जैसा दृश्य लग रहा है। शाम का वक्त देखने लायक रहता है।
पैर रखने तक के लिए जगह नहीं रहती है। सुबह से ही गांव देहात से लोग अपने बच्चों के साथ आकर परिजन सामान की खरीददारी करते नजर आ रहे है। वहीं दूर दराज रहने वाले लोग भी अपने घर ईद पर्व पर आने के लिए तैयार है। परिजन भी उनके आने का इंतजार कर रहे है। ईद पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कपड़े, सोई, इत्र, टोपी सहित अन्य जरूरतों के सामानों की खरीदारी करने में जुट गए हैं।
किराना दुकानों पर भी रमजान को लेकर खरीददारी करने वालों की भीड़ लग जाती है। इफ्तार का दौर भी लगातार चल रहा है। जिसमें सामाजिक व राजनैतिक दलों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। वहीं ईद पर्व के नजदीक आते देख दिन भर रोजा रखने के बाद शाम के वक्त लोग बाजारों के लिए निकल जाते है। ईद मुस्लामानों का सबसे बड़ा पर्व है। इस त्योहार के अवसर पर गरीब तबके के लोग भी नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने जाते है।
फलों के दामों में बेतहासा वृद्धि :
फलों के दामों में इस बार बेतहासा वृद्धि हुई है। जो सेब पहले 80 से 90 रूपये किलो बिकता था रमजान शुरू होते ही इसके दाम आसमान छूने लगा है। अब 140 से 160 रूपये किलो बिक रहा है। पपीता 30 से पचास रूपये, अनार पहले 100 रूपये किलो बिकता था अब 140 रूपये बिक रहा है। केला चालीस से पचास रूपये दर्जन के हिसाब से बिक रहा है।
