latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » समाचार » पहले जुमे के मौके पर मस्जिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़

पहले जुमे के मौके पर मस्जिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़

मस्जिदों में अल्लाह के रोजेदारों ने की इबादत, रमजान को लेकर रोजेदारों में दिख रहा उत्साह, घरों में किया जा रहा है कुरान का पाठ

Jamui: पवित्र रमजान माह के मौके पर घरों में प्रति दिन कुरान का पाठ हो रहा है। बच्चें, बूढ़े, जवान और महिलाएं कुरान का पाठ कर रही है। वहीं पहले जुमे के मौके पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए रोजेदारों की भीड़ लगी रही। निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज अता की गयी।

समय से पहले ही रोजेदार मस्जिदों में आकर अपनी जगह बना ली थी। शुक्रवार को शहर के जामा मस्जिद, महिसौड़ी मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, गौशिया मस्जिद, भछियार पठान टोला नूर मस्जिद, इस्लामनगर मस्जिद, नीमानंग मस्जिद, हांसडीह मस्जिद, सतगामा मस्जिद सहित लोहरा, अड़सार, अमरथ, आमीन गांव के मस्जिदों में नमाज अता की गयी। इसके अलावा सिकंदरा, महादेव सिमेरिया समेत अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अता की गयी।

शहर के जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती मो नईम उद्दीन ने कहा कि रमजान का महीना काफी पवित्र होता है। जो लोग इस महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते है। उनके घरों में अल्लाह की रहमत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान भाईयों को रोजा रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि रोजा रखने से रहमत की बारिश होती है। घरों में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं शाम के समय रोजेदारों ने रोजा खोला। जगह-जगह दुकानों में भी लोग रोजा खोलते देखे गए। अधिकांश लोग रोजा खोलने के समय फलों का उपयोग कर रहे थे। रोजा खोलने के बाद पुन: रोजेदारों ने नमाज अता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!