Jamui शुक्रवार की रात 9:00 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में बाइक गिराने का आरोप लगाकर पड़ोसी उत्तम यादव ने टुनटुन यादव की पत्नी अनीता देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे अनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
परिजन ने बताया कि उत्तम यादव का गाड़ी किसी तरह गिर गया था। उंसके बाद उत्तम यादव अनीता देवी पर गाड़ी गिराने का आरोप लगाकर गाली- गालौज करने लगा। जब गाली गालौज का विरोध किया गया तो उत्तम यादव द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई। जिससे अनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। वहीं परिजन ने आगे बताया कि रात ज्यादा होने की वजह से शनिवार की सुबह थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Author: Times Now Bihar
Post Views: 81