जमुई में अब यातायात नियमों का उलंघन करने वालों की ख़ैर नहीं है। इसकी निगरानी तीसरी आंख करेगी। साथ ही अपराध पर भी नियंत्रण होगी और सड़क हादसा में मददगार साबित होगी। दरअसल अपराध नियंत्रण, यातायात नियम का पालन करने और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए बिहार के अन्य जिलों के साथ जमुई को भी चार हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मिला है।
जिससे तेज रफ्तार वाहन सहित अन्य यातायात नियम का उलंघन करने वालों के साथ अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाया जाएगा। इससे बिना रोक- टोक के ही हाइवे पेट्रोलिंग वाहन पर लगा कैमरा आटोमेटिक चलान काट देगा। यह वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इन आधुनिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर फर्स्ट मेडिकल उपकरण उपलब्ध है।
साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। यह चारों हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सिकंदरा, लक्ष्मीपुर, सोनो और चकाई के एनएच पर दौड़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ यातायात नियम का पालन करवाएगी। यानि सड़कों पर होनेवाले हादसों को रोकने के लिए, यातायात नियम का पालन करवाने के लिए यातायात पुलिस मुख्यालय ने अब पुख्ता इंतजाम कर लिया है।
यातायात थानाध्यक्ष आरएन अकेला ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी प्रकार के इक्यूपमेंट से लैस है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब अत्याधुनिक वाहनों से पेट्रोलिंग होगी। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो 24 घण्टे आटोममेंटिक चालान निर्गत कर सकेंगे। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक फोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। कैमरे और रडार से लैस वाहन पेट्रोल करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों की मदद से ई-चालान भी काटा जाएगा।
