latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » पॉलिटिक्स » नीतीश कुमार हो चुके हैं मेंटली रिटायर्ड, रिटायर अफसर के बदौलत चल रही बिहार की सरकार- तेजस्वी

नीतीश कुमार हो चुके हैं मेंटली रिटायर्ड, रिटायर अफसर के बदौलत चल रही बिहार की सरकार- तेजस्वी

चिराग बताएं कि पिछले 10 साल में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया, गिरिराज सिंह पर भी हमला किया और कहा कि वह कपड़ा मंत्री है वह बताएं कि बिहार को उन्होंने क्या दिया।

बिहार में भ्रष्टाचार सिर से लेकर जड़ तक फैला हुआ है, मंत्रियों का महीना फिक्स है, नीचे तो भ्रष्टाचार है ही थाना ब्लॉक में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इडी तो केस करती है लेकिन बिहार की पुलिस तथा आर्थिक अपराध इकाई कोई केस नहीं करती है। भ्रष्टाचारियों तथा अपराधियों को बचाना ही नीतीश कुमार का एजेंडा रह गया है। उक्त बातें विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जमुई के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर बड़ा हमलावर होते हुए कहा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेंटली रिटायर्ड हो चुके हैं और रिटायर अफसर के बदौलत बिहार की सरकार चल रही है।

उन्होंने नीतीश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया तथा कहा कि चिराग पासवान बताएं कि उन्होंने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं बिहार की राजनीति करेंगे तो अब क्या अब तक बिहार की राजनीति नहीं कर रहे थे। फूड प्रोसेसिंग उनका मंत्रालय है वह बताएं कि अभी तक उन्होंने बिहार को क्या सौगात दिया है। वह कहते हैं कि बिहार क्राइटेरिया फुलफिल नहीं करता है तो 20 साल से राज्य में आपकी सरकार है 10 साल से केंद्र में आपकी सरकार है आपने बिहार को उसे योग्य बनाया क्यों नहीं। उन्होंने गिरिराज सिंह पर भी हमला किया और कहा कि वह कपड़ा मंत्री है वह बताएं कि बिहार को उन्होंने क्या दिया।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने खिलाड़ियों के लिए पॉलिसी बनाई थी और 73 खिलाड़ियों को डीएसपी रैंक दिया था। बिहार का विकास हमारा लक्ष्य है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि जनता सब समझती है और इन्हें अबकी बार चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे अपने आप पर तथा जनता पर भरोसा है जिस तरह उन्होंने हमें मुख्य विपक्षी दल बनाया है उसी तरह वह हमें सरकार बनाने का भी मौका देंगी। हमारा लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि बिहार का विकास हमारा एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि हम लोग सत्ता में आएंगे तो माय बहन मान योजना लागू करेंगे जिससे गरीबों को 2500 रुपए प्रति माह मिलेगा और वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़कर 1500 किया जाएगा तथा गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे ही पूछिए कि आखिर क्यों उन लोगों ने हम लोगों का एजेंडा लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म में जातियां होती है जिनकी गिनती होगी।

हर धर्म में गरीब और पिछड़े होते हैं उनका कल्याण किया जाएगा। आईपी गुप्ता के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक को अपनी विचारधारा रखने तथा पार्टी बनाने का अधिकार है, जो लोग भी महागठबंधन में आएंगे उनका स्वागत है। इस मौके पर प्रवक्ता शक्ति सिंह, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, विजय प्रकाश, फुलेना सिंह, सावित्री देवी, मुकेश यादव, डॉ त्रिवेणी यादव, अमर भगत, गोल्डन अंबेडकर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!