latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » जमुई » निगरानी विभाग ने मारा छापा, मत्स्य विभाग के दो वरीए अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी विभाग ने मारा छापा, मत्स्य विभाग के दो वरीए अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Jamui: शुक्रवार को जिला मत्स्य कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापामारी कर दो वरीए अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार और दुसरा मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हैं।

इन दोनों अधिकारी पर आरोप है कि मछली पालन योजना के तहत लाभुक

भेलवा मोहनपुर सोनो प्रखंड निवासी तुलसी यादव से 1लाख 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे थे। लाभुक रिश्वत देना नहीं चाहते थे लेकिन इन दोनों अधिकारी लाभुक पर दबाव दिए हुए था। इस मामले में सोनो प्रखंड के भेलवा मोहनपुर गांव निवासी तुलसी यादव ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि सरकार द्वारा उसके खाते में भेजी गई अनुदान की राशि में से ये दोनों अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 50 हजार की पहली किस्त लेते समय दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया गया।

परिसर में मचा हड़कंप, आरोपी पटना भेजे जाएंगे

छापेमारी के दौरान मत्स्य कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे पटना ले जाया जाएगा। कार्रवाई के बाद मात्सजीवी काफी संख्या में कार्यालय आए थे। बाद में कार्यालय काफी सुनसान नजर आ रहा था।

 

शहर में मत्स्य विभाग में निगरानी की टीम द्वारा छापामारी चर्चा का विषय बना रहा। हर चौंक चौराहे पर यह चर्चा का विषय था कि जब समाहरणालय के नाक के नीचे रिश्वतखोरी चल रही थी और उसे कोई भी वरीए पदाधिकारी देखने वाला नहीं था। जब समाहरणालय के पास रिश्वतखोरी चलती है तो अन्य जगहों के कार्यालय का क्या हाल होगा यह भगवान ही जानता है।

निगरानी विभाग के डीएसपी ने दी जानकारी

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम ने बताया कि शिकायतकर्ता तुलसी यादव से दोनों अधिकारियों ने 1 लाख 50 हजार की मांग की थी। पीड़ित ने स्पष्ट कहा कि वह पूरी रकम एक साथ नहीं दे सकता, इसलिए तीन किस्तों में 50,000 करके देगा। आज पहली किस्त की डिलीवरी के समय इन दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

सरकारी महकमे में खलबली मच गई 

इस कार्रवाई के बाद जमुई जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है और अधिकारियों-कर्मचारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!