एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। जमुई के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी तथा हम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के अनुपस्थिति में सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने प्रतिनिधित्व किया।
सम्मेलन की शुरुआत एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सदर विधायक श्रेयसी सिंह, झाझा विधायक दामोदर रावत, पूर्व एमलसी संजय प्रसाद समेत अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारा एक ही मिशन है 2025 में 225, फिर से नीतीश। उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है।
लालटेन युग से बिहार बिजली युग में आ चुका है। अब बिहार के लोगों को लालटेन नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर जात-पात की राजनीतिक करने वाले लोग विकास की राजनीति और नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का जो कानून का राज है उनकी बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिए हैं। जितना बिहार का विकास हो सके नीतीश कुमार करे। उन्होंने कहा कि जमुई में कोई सोच भी नहीं सकता था की मेडिकल कॉलेज होगा, यह एक सपना था।
लेकिन इस सरकार में 8 सौ बेड का मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हम जिस उद्देश्य से आए हैं कि हमारा संकल्प है, 2025 में फिर से नीतीश, इस संकल्प को पूरा करना है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनावी बर्ष चल रहा, हम लोग पांडव है और हमेशा पांडवों की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि जमुई में जब तक हम हैं किसी को आपसी सौहाद्र बिगाड़ने नहीं देंगे। झाझा के विधायक और पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले के बिहार को सबों ने देखा है। वे भी उसे समय विधायक थे।
जंगल राज में क्या आलम था। आज विकास की बात होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी है। अभी डबल इंजन की सरकार है, पैसे की कोई कमी नहीं है। बिहार आगे बढ़ रहा है। एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने जमुई की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय नेता चिराग पासवान इसी धरती से राजनीति की शुरुआत की थी।
विकास के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले चुनाव में मिशन 225 के लक्ष्य को पूरा करें। जमुई की विधायका श्रेयशी सिंह कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता मिशन 225 के लक्ष्य में अभी से ही जुट जाएं। हम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के अनुपस्थिति में सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की।
एनडीए के उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, हम के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी रालोसपा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, लोजपा रामविलास के जीवन सिंह, समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
