गिरफ्तार नक्सली को मुंगेर व बांका पुलिस को वर्षो से थी तलाश, एसएसबी के सहयोग से चरकापत्थर पुलिस ने हासिल की कामयाबी
जमुई एसएसबी के सहयोग से चरकापत्थर पुलिस ने बांका व मुंगेर जिले के विभिन्न थानों के वांछित नक्सल कांड के आरोपी तारकेश्वर राय उर्फ सितावी राय उर्फ तारो को थानाक्षेत्र के बाबा पहाड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली तारकेश्वर राय पर मुंगेर,खड़गपुर व बांका थाना में दर्ज नक्सल कांड के आरोपी बताया गया है वह इससे पूर्व भी नक्सल कांड के आरोप जेल जा चुका है।
गिरफ्तार नक्सली चरकापत्थर थाना के चिल्काखार (गढ़ाटांड़) निवासी स्व शंकर राय उर्फ मंगल राय का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए एसएचओ चरकापत्थर विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की नक्सल कांड के आरोपी किसी व्यक्ति से मिलने बाबा पहाड़ के पास आने बाला है सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन किया गया था।
जिसमें मेरे अलावे एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर के साथ साथ एसएसबी व स्थानीय पुलिस के जवानों को शामिल किया गया।छापेमारी टीम द्वारा मंगलवार देर शाम सूचित स्थल की ओर रवाना हुआ तथा घेराबंदी कर उसके संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी संपुष्टि के बाद टीम द्वारा रात 9 बजे का आसपास उसे मौके से दबोच लिया, पूछ ताछ व सत्यापन के बाद उसे थाना लाया गया जहाँ आगे की कार्यवाई की जा रही है।
एसएचओ ने बताया गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मुंगेर थाने में दर्ज नक्सल कांड संख्या 847/2012 ,खड़गपुर थाना कांड संख्या 184/2012/ व बांका थाना कांड संख्या 819/2014 में आरोपित है।इसके अलावे अन्य थानों में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज बताये जा रहे हैं जिसके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रहा है।गिरफ्तार नक्सली इससे पूर्व भी नक्सली घटना में शामिल रहने के आरोप में जेल जा चुका है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ बांका थाना में दर्ज नक्सली मामले के कांड संख्या 819/2014 में बांका अपर जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय द्वारा कुर्की जब्ती आदेश भी जारी किया जा चुका है।
