भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी को बनाए जाने पर शहर के निजी सभागार में गुरुवार को अभिनंदन सह दायित्व ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय भाजपा विधायक श्रेयसी सिंहउ पस्थित हुए। साथ ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी का मंचासीन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि दुर्गा प्रसाद केसरी के भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और भी मजबूत होगा। दुर्गा प्रसाद केसरी पुराने और अनुभवी लंबे समय से भाजपा के सक्रिय नेता रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष ने जो इनके ऊपर जिम्मेवारी दी है।
यह सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे जिले में बीजेपी का संगठन मजबूत और धारदार बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष पांडेय, विकास सिंह, बृजनंदन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह, नवल किशोर सिंह, सोनेलाल पासवान, राज किशोर सिंह सहित दर्जनों नेता उपस्थित दिखे।
