Bihar Jamui News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव में डेढ़ फीट नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के दो पुत्र बूरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धधौर गांव के एक घर का नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ इसी में दोनों तरफ से लाठी डंडे खंती व ईट पत्थर से प्रहार होने लगा। इस दौरान पंचू यादव की पत्नी रजिया देवी जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है उसकी मौत हो गई एवं वही पैरू यादव एवं कारू यादव बुरी तरह घायल हो गया है।
जिसे पुलिस के द्वारा सिकंदरा अस्पताल भेज दिया गया है। वही घायल के द्वारा मारपीट में शामिल लोगों की नाम पुलिस को बताया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों घायल को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में सिकंदरा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस की एक टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है।
पता चला है कि घटना में एक महिला की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए है। दोनो घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वही घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।
