Jamui : लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लछुआड़-कुण्डघाट सड़क से धनिमातरी गांव जाने के नहर वाले रास्ते में एक झाड़ी के समीप से शनिवार को लावारिस अवस्था में एक युवक का सड़ा गला स्थिति में शव बरामद हुआ। शव काफी दिन पुराना था और शव पर कीड़े पड़ चुके थे। शव की स्थिति को देख कर उसके लगभग दस दिन पुराना होने की आशंका जतायी जा रही है। शनिवार को मवेशी चरा रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी।
पुलिस ने आशंका जाहिर किया है कि शव 10 दिन है पुराना, शव की पहचान के लिए जुटी पुलिस
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना लछुआड़ पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने स्तानीय लोगों के माध्यम से शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शव का शिनाख्त नहीं किया जा सका। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। वहीं शरीर पर कीड़े पर चुके थे। पुलिस के द्वारा फिनाइल मंगवा कर शरीर पर छिड़कवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव 30-35 वर्ष के युवक का प्रतीत हो रहा। शव के शरीर पर काला रंग का फुल टीशर्ट व हाथ में कड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था। वहीं किसी जानवर के द्वारा शव को खींच कर झाड़ी से बाहर निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि शव की बरामदगी के उपरांत उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के उपरांत शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
