latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » क्राइम » मुखिया के तीन ठिकानो पर छापा, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार।

मुखिया के तीन ठिकानो पर छापा, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार।

बिहार जमुई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। खैरा प्रखंड के हरखार ग्राम पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर पर पुलिस ने दबिश देकर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। नामित स्थान से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित हथियार और इससे जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। इस दरम्यान चार पेशेवर कारीगरों के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एसडीपीओ सतीश सुमन ने सम्पूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने में कारगर भूमिका निभाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुन्ना साव के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को पिस्टल, मैगजीन, कट्टा एवं हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उन्नत उपकरण हाथ लगे। हथियार निर्माण में संलिप्त चार पेशेवर कारीगरों को दबोचा गया।

इनमें दो कोलकाता एवं दो मुंगेर के रहने वाले बताए जाते हैं। एक स्थानीय व्यक्ति की भी गिरफ़्तारी हुई है। इन सबों की पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है। कहते हैं कि ये सभी आरोपी हथियार निर्माण का खास अनुभव रखते हैं और अवैध अस्त्र के धंधे के लिए जमुई में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और ठिकाने की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर इलाके में गुड्डू सिन्हा नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। यहां भी हथियार मिले इससे स्पष्ट हो गया है कि यह कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि हथियारों की एक संगठित अवैध सप्लाई चेन जिसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं थमी। रोपाबेल गांव में की गई पहली रेड के बाद गरही बाजार स्थित एक निजी मकान में भी छापा मारा गया। यहां से भी पुलिस ने कई प्रकार के हथियार जब्त किए हैं। समाचार प्रेषण तक मुखिया मुन्ना साव और गुड्डू सिन्हा पुलिस पकड़ से बाहर बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!