पटना से लौटने के दौरान बिंद के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस, घायल दोनों अंगरक्षक का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जमुई: पटना से जमुई लौटने के क्रम में बिंद के पास बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जमुई MLA श्रेयसी सिंह के साथ अंगरक्षक की गाड़ी। इस दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
MLA के दो अंगरक्षक घायल हो गए। उंसके बाद दोनों अंगरक्षक को रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टर राजीव कुमार की निगरानी में दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायल अंगरक्षक की पहचान नालंदा के रंजन कुमार और गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सदर अस्पताल में इलाजरत अंगरक्षक को देखने जमुई एमएलए श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंची , जहां दोनों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। साथ ही डाक्टर राजीव कुमार से भी स्वास्थ्य की जानकारी ली। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि वे पटना से लौट रही थीं। उनकी गाड़ी आगे थी और अंगरक्षक की गाड़ी पीछे थी।
बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा अचानक बीच सड़क पर रोकने के बाद दुर्घटना हुई है। लक्जरी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दो अंगरक्षक को चोटें आई हैं जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में ट्रैक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।
