बोकारो से सभी लोग तिलक देकर लौट रहे थे तभी हुआ दुर्घटना, मृतक और घायल शेखपुरा जिला के चितोड़ा गाँव के है निवासी
तेज रफ्तार बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरके पलट गई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग माँगोबन्दर पुल पर कर रहे वाहन पर सवार एक कि मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के चितोड़ा गाँव निवासी 60 वर्षीय जोगिंदर राम उर्फ जोगी राम के रूप में हुई है, वही घायलों की पहचान गाँव के ही रामचंद्र महतो के पुत्र पिंकू महतो और स्व रुद्र देव सिंह के पुत्र प्रलय शंकर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगो ने किसी तरह वाहन को उठाया और सभी लोगो को वाहन से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां घायल का इलाज किया गया।
घायलों में बताया कि प्रलय शंकर सिंह की भतीजी का तिलक चढ़ाने के लिए वह लोग बोकारो गए थे। शुक्रवार को वह लोग बोलोरो वाहन से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन माँगोबन्दर के समीप पहुंचा था कि अचानक तेज आंधी पानी शुरू हो गया। इस दौरान बोलोरो वाहन का चालक अपने नियंत्रण वाहन से खो दिया जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पटल गई।
आंधी पानी कुछ काम हुआ तो स्थानीय लोग वहां पर पहुंच कर सभी लोगो को वाहन से निकाला और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने जोगिंदर राम उर्फ जागो राम को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनो घायलों का इलाज किया गया।
