1 of 5
महाकुंभ की वायरल हर्षा रिझारिया।
– फोटो : Amar Ujala
भोपाल की हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में महामंडलेश्वर कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या के रूप में रथ पर दिखाई दी। लोगों ने उन्हें साध्वी समझा। साध्वी के रूप में हर्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उनकी चर्चा शुरू हो गई। लेकिन, हर्षा रिछारिया की अब शादी होने वाली है। उनके माता पिता उनके लिए लड़का देख रहे हैं।

2 of 5
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी।
– फोटो : Amar Ujala
मूलत: झांसी की रहने वाली हर्षा रिछारिया के माता-पिता भोपाल में रहते हैं। पिता दिनेश रिछारिया प्राइवेट जॉब करते हैं और मां किरण रिछारिया बुटिक चलाती हैं। हर्षा ने बीबीए और एंकरिंग का कोर्स किया है। उनका परिवार 2004 में उज्जैन महाकुंभ के दर्शन के लिए आया और फिर भोपाल में बस गया।

3 of 5
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी।
– फोटो : Amar Ujala
केदारनाथ यात्रा के बाद अध्यात्म की तरफ हुआ झुकाव
हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया ने बताया कि तीन साल पहले केदारनाथ यात्रा के बाद हर्षा का झुकाव आध्यात्म की ओर हो गया था। इसके बाद वह अध्यात्म की तरफ जाने लगी। दो साल से हर्षा ऋषिकेश में रह रही है। लोगों की सेवा के लिए उसने एक एनजीओ भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी हर्षा समाजसेवा करना चाहती है। उसे आगे क्या करना इसका फैसला भी खुद हर्षा ही करेगी।

4 of 5
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी।
– फोटो : Amar Ujala
साध्वी का टैग लगने से परिवार चिंतित
हर्षा का परिवार उनकी बेटी के साथ लगे साध्वी के टैग से परेशान है। मां किरण रिछारिया ने कहा कि मेरी बेटी को किसी ने कभी क्लब, सड़क या मॉल में छोटे कपड़े पहने हुए नहीं देखा होगा। उसके कपड़े मैं ही तैयार करती हूं। छोटी बच्चियों को मेरी बेटी से सीख लेनी चाहिए। वह युवाओं के बीच सनातन का चेहरा रहेगी।

5 of 5
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी।
– फोटो : Amar Ujala
माता-पिता कर रहे शादी की तैयारी
दिनेश रिछारिया ने बताया कि वह उनकी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं। उसके लिए लड़का देख रहे हैं। दो जगह रिश्ते को लेकर परिवार में चर्चा है।
