Jamui टाउन थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव में ग्रामीणों की सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस ने कुआं से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। और न ही घटना के कारणों का पता चल पाया है। महिला के पास से एक पर्स और एक मोबाइल भी बरामद होने की बातें सामने आ रही है।
महिला को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई।।वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जाता है कि कुआं में महिला के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। उसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा महिला के शव को कुआं से निकल गया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
महिला कहां की रहने वाली है इसका भी पता नहीं चल सका है और न ही घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या की आशंका जाता रहे हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना के कारण का सही पता चल पाएगा।
