राजद जिला अध्यक्ष ने महिला कैदी की जेल में मौत होने का लगाया आरोप, सदर अस्पताल ने चिकित्सक ने कहा कि महिला कैदी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ
Bihar Jamui News: जमुई जेल में बंद एक महिला कैदी की मौत शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। विगत 27 मई को पुत्रवधु की मौत मामले मे उक्त महिला कैदी की पहचान सिकन्दरा थाना के महतपुर गाँव निवासी राजो रविदास की 60 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमुई जेल में वह तीन चार दिन पहले ही आई थी। शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉ मनीष कुमार द्वारा काफी कोशिश के बाद भी उसे नही बचा पाए और महिला कैदी की मौत हो गई। वही राजद के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने आरोप लगाया कि महिला कैदी की मौत पहले ही हो चुका था।
लेकिन जेल प्रशाशन द्वारा सभी को मैनेज कर मौत इलाज के दौरान होने की बात कह रहे है, जो पूरी तरह गलत है। वही सदर अस्पताल के इमरजेंसी में महिला कैदी का इलाज करने वाले डॉ मनीष कुमार ने बताया कि महिला कैदी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि महिला कैदी को हॉट और गैस से संबंधित रोग होने के कारण उसकी हालत काफी खराब थी मेरे द्वारा काफी मेहनत किया गया लेकिन हम उसे नही बचा पाए। वही जेल प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा था। बताया जाता है।
कि गत 27 मई को मृतक चम्पा देवी की पुत्रवधु 22 वर्षीय शोभा कुमारीं ने पारिवारिक विवाद में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मृतक महिला शोभा कुमारीं की माँ ब्रह्मणि देवी द्वारा आवेदन देकर ससुर राजो रविदास, सास चंपा देवी, पति मुरारी रविदास को अभियुक्त बनाया गया था। इसी मामले में तीनों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जिसमे चंपा देवी की मौत हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया चंपा देवी गिरफ्तारी के समय भी गम्भीर रूप से बीमार थी। स्थानीय लोगो द्वारा मना करने के बाबजूद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,दवाई सब घर मे ही छूट गया था।
