जमुई: बढ़ती ठंड व कनकनी को लेकर समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नीरज साह द्वारा बुधवार की दोपहर क्लिनिक के पास कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. नीरज साह की पत्नी कविता कुमारी, डा. ममता रानी और दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम में जिले भर के दिव्यांग पहुंचे और सभी दिव्यांगों को डा. नीरज साह ने अपनी पत्नी व महिला चिकित्सक के साथ बारी-बारी से कंबल दिए। कंबल लेने के लिए दिव्यांगों की काफी भीड़ लगी रही।
पत्नी के साथ डा. नीरज साह ने 300 दिव्यांगों के बीच कंबल का किया वितरण
कंबल लेने के साथ ही दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दिव्यांगों ने डा. नीरज साह को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके कार्यों को खूब सराहा। साथ ही उनकी पत्नी कविता कुमारी ने भी इस सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं डा. ममता रानी ने डा. नीरज सह को गरीबों का मसीहा बताया। इस अवसर पर डाक्टर नीरज शाह ने कहा कि वे लगातार 20 वर्षों से गरीब आदिवासी पिछड़े और असहाय की मदद निस्वार्थ रूप से करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
कंबल लेने के बाद दिव्यांगों के खिले चेहरे, दी शुभकामनाएं
उन्होंने बताया कि हमेशा ठंड में गरीबों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण वे करते आ रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी वे गरीब बच्चोँ के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य करने में उनका कोई भी स्वार्थ नहीं है वह निस्वार्थ रूप से कार्य करते हैं।
अबतक पांच हज़ार गरीब, जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया है वितरण
मानव सेवा से बढ़कर कुछ भी कार्य नहीं है। उन्हें सिर्फ लोगों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। दिव्यांगों को कंबल वितरण के साथ अब कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन हो गया है। जिले के अलग-अलग जगहों पर पांच हज़ार ज़रूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है। 26 जनवरी को स्कूली बच्चों के बीच सचुली बैग व पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा।
