जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर पाड़ो बिशनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 12:15 बजे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा मृतक व्यक्ति के शव और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को पटना रेफर कर दिया ,जबकि मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव निवासी कुसो यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान प्रभु यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर रिश्ता के सिलसिले में जा रहे थे।
बिशनपुर के पास तेज रफ्तार हाइवा वाहन जोरदार बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुसो यादव ट्रक के चक्का में फंस गया। उसके बाद ट्रक घसीटते हुए करीब 2 किलोमीटर तक चली गई। जिससे कुसो यादव की मौत हो गई। मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है।
