जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे तेज आंधी और बारिश के बीच ताड़ का पेड़ मनोज सिंह के घर पर गिर गया। जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज सिंह की पत्नी ललिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र विशाल कुमार घायल हो गया।
घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और मृतका के शव को सदर अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतका ललिता देवी के परिजन ने बताया कि उनके घर के पास पड़ोसी का ही तीन ताड़ का पेड़ है।
जिसे कई बार ताड़ का पेड़ काट कर हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं हटाए। नतीजतन आज ही तेज आंधी और बारिश के बीच ताड़ का पेड़ उनके मकान पर गिर गया। जिससे ललिता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र विशाल कुमार घायल हो गया। वहीं महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
