Jamui : टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए।इस दौरान एक पक्ष के द्वारा जमकर पत्थराव किया गया और ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
उंसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। एक पक्ष से घायलों की पहचान विकास कुमार और उसके चचेरे भाई अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से श्यामदेव पासवान घायल हुए हैं।
एक पक्ष से घायल विकास कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच हो झगड़ा को देखने के लिए वे निकले तो श्यामदेव पासवान, संजय पासवान के पुत्र, सुकुर पासवान , नागो पासवान सहित अन्य लोगों द्वारा पत्थराव कियाजाने लगा जिससे दो लोग घायल हो गए।
ई रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष से श्यामदेव पासवान ने बताया कि बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर उन्हें चोटे लगी हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
