सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट- पत्थर वह लाठी- डंडा चलने लगे। इस मारपीट में दोनों तरफ से दो-दो लोग यानि कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद घायलों को गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। एक पक्ष से घायलों की पहचान अनिल तांती और उनकी बहू नंदिनी देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से केदार तांती और उनके पुत्र आशीष कुमार घायल हुए हैं।
बताया जाता है कि रास्ता पर बाइक लगाने को लेकर झगड़ा की शुरुआत हुई और जमकर मारपीट हो गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों पक्ष के घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
