latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » ताजा खबर » Jamui News: चांद का दीदार करते ही लोगों ने मांगी दुआ, चेहरे पर छाई रौनक

Jamui News: चांद का दीदार करते ही लोगों ने मांगी दुआ, चेहरे पर छाई रौनक

चांद दिखते ही उछल पड़े बच्चे, जेदारों के चहेरे पर दिखी खुशी की झलक, चांद दीदार करने के लिए पहले से ही आसमान निहार रहे थे लोग

 

ईद को लेकर पहले से ही लोगों ने तैयारी की थी। रविवार की सुबह से ही लोग ईद की तैयारी में जुटे थे। इसका कारण यह था कि साउदी अरब में रह रहे लोगों के द्वारा एक दिन पहले यानि रविवार ही ईद मना लिया गया है। लोगों का मानना है कि साउदी अरब में भारत से एक दिन पहले ही चांद दीदार होता है और एक दिन पहले ही ईद भी मनाया जाता है उस लिहाज से भारत में इस बार 29 का चांद नजर आये और ईद सोमवार को मनाया जाएगा। लेकिन पर्व को लेकर सभी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा था। रविवार की शाम छह बजे से लोग आसमान निहार रहे थे।

चांद का दीदार करने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोग अपने-अपने छतों से आसमान निहार रहे थे। खासकर बच्चे आसमान में चांद देखने के लिए पूरी तरह उत्सुक थे। वहीं रोजा खोलने के बाद रोजेदार भी आसमान निहार कर चांद का दीदार करने के लिए पूरी तरह खुश नजर आ रहे थे।

आसमान में साफ होने के कारण जमुई में चांद का दीदार किया गया। साथ ही रेडियो और टीबी पर देश के हिस्सों में चांद के दीदार होने की सूचना लोगों तक पहुंची तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाना चौक, भछियार पठान टोली मोहल्ला के समीप जानकारी मिलने के बाद कई बच्चे घर की ओर दौड़े हुए गए और खुशी का इजहार करते हुए कहा अम्मीजान चांद दिख गया है, ईद आ गयी। सोमवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। प्रचार-प्रसार भी बाजार में कराया जा रहा है।

चांद का दीदार होते ही लोगों ने मांगी दुआ :

 

जैसे ही ईद के चांद का दीदार हुआ। वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने चांद का दीदार करने के बाद हाथ उठाकर दुआ मांगी। साथ ही साथ लोग एक-दूसरे से मिलकर ईद के चांद का मुबारकबाद भी दे रहे थे। वहीं लोगों के द्वारा मोबाइल और वॉटसअप से चांद दिखने की जानकारी और मोबारकबाद भी दे रहे थे।

चांद का दीदार होते ही बाजार की ओर चल पड़े लोग : 

चांद का दीदार होते ही बाजार लोगों की भीड़ से पट गया। दुकानों में लोगों की भीड़ लगी। पूरे उत्साह के साथ लोग आवश्यक सामानों की खरीददारी कर रहे थे। नमाज अता करने के लिए टोपियां की खरीददारी जम कर शुरू हो गयी। लोग टोपियों के अलावा ईत्र एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीददारी देर रात तक करते रहे। बाहर से जो लोग आए थे। वे लोग रेडिमेड दुकानों से कुर्त्ता-पैजामा की खरीददारी कर रहे थे। लोगों में उत्साह चरम पर था। इधर बाजार में नमाज अता करने के लिए माइक से प्रचार कराई जा रही थी।

नमाज को लेकर सज गए ईदगाह और मस्जिद : 

ईद को लेकर शहर के ईदगाह और मस्जिद पूरी तरह सज-धज कर पूरी तरह तैयारी हो गयी। ईदगाह और मस्जिदों के अलावा शहर के महिसौड़ी मोहल्ला, थाना चौक मोहल्ला, भछियार पठान टोली मोहल्ला, नीमारंग मोहल्ला को युवाओं द्वारा सजाया जा रहा है। युवाओं के द्वारा मोहल्ला को झालर, मरकरी सहित विभिन्न समानों को सजा रखे थे।

ईद की तैयारियों में जुटी महिलाएं : 

ईद की तैयारियों में महिलाएं अब पूरी तरह जुट गयी हैं। बाजार में महिलाओं की भीड़ घर के लिए सजावटी सामान, कपड़े, चप्पल, मेकअप के सामान की खरीदारी करने में जुटी हैं। फुटपाथ से शोरूम तक भीड़ ही भीड़ है। मेहमानों का स्वागत करने के लिए क्राकरी भी खरीदी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!