दोस्त पर ही चाकू मारने का लगाया आरोप, घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा गांव का है।
टाउन थाना के सतगामा मोहल्ले के रामानी टोला में युवक को मोहल्ले के एक युवक ही ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्ति जो की परो राम के पुत्र विशाल कुमार के रूप मे हुई है। घायल युवक को सदर अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। विशाल के पीठ पर दो जगह चाकू के निशान हैं।
बताया जाता है कि घर में हिस्सेदारी को लेकर पिंटू कुमार का अपने घर में विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए विशाल पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी। रविवार की दोपहर बाद अचानक से पिंटू ने विशाल के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल विशाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है। लिखित सूचना दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
