Jamui: सोनो थाना क्षेत्र के गोरवा मटिहाना गांव में बुधवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दिनेश चौधरी घायल हो गया। जब इसकी शिकायत करने पिता मुंद्रिका चौधरी गए तो मुखिया दिगंबर पांडेय के सामने मुंद्रिका चौधरी की भी जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पिता- पुत्र घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दिनेश चौधरी ने बताया कि वे बाइक से घर लौट रहे थे तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार बाइक के साथ आया और पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे वे घायल हो गए। जब धक्का मारने वाले व्यक्ति को पिता मुंद्रिका चौधरी कहने के लिए गए तो उनके साथ मुखिया दिगंबर पांडेय के सामने मारपीट की गई। जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
