जमुई। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गया। इस मारपीट एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से चार सहित कुल आठ लोग घायल हो गये।
सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से विष्णुदेव यादव उनकी पत्नी चमेली देवी, पुत्र सुबोध यादव बहु संगीता देवी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से घायलों में हरिलाल यादव, गीता देवी, सरिता देवी तथा गंगा यादव शामिल हैं।
एक पक्ष से घायल सुबोध यादव ने बताया कि मेरे पिता विष्णुदेव यादव का हरिलाल यादव के साथ वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी भूमि विवाद की रंजिश में शुक्रवार जब मेरे पिता विष्णुदेव यादव खेत में जानवर चरा रहे थे तभी हरिलाल यादव, गंगो यादव, सुदामा यादव, अवध यादव, सरिता देवी, रेखा देवी, सोभती कुमारी, जयराम यादव, दशरथ यादव, गीता देवी, हरेराम यादव द्वारा घेर कर लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।
जब हमलोग घायल पिता को इलाज के लिये सदर अस्पताल ला रहे थे तो उक्त सभी लोगों ने रास्ता रोककर हमलोगों के साथ भी मारपीट किया जिससे हमलोग घायल हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से घायल द्वारा पहले पक्ष पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों द्वारा घटना की स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
