जमुई से बीते रात मिर्जागंज बाराती गया हुआ था। अहले सुबह करीब 4:00 शादी समारोह में से लौट रहे थे तभी तेज गति फोर व्हीलर ने जाकर पेड़ में जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें मौके पर ही तीन की मौत हो गई। मृत की पहचान विक्रम यादव 22 वर्ष पिता सुनील यादव कल्याणपुर, बबुआ गुप्ता उम्र 28 वर्ष पिता स्वर्गीय राजू गुप्ता सिरचंद नवादा, रिशु सिन्हा उर्फ़ अंकित कुमार उम्र 28 पिता दिनेश्वर प्रसाद सिरचंद नवादा, एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया घायल युवक की पहचान अमरथ गाँव निवासी रोहित कुमार सभी एक ही गाड़ी पर सवार था।
गाड़ी इतना तेज रफ्तार में था कि पेड़ का पूरा हिस्सा टूट गया और गाड़ी का चारों चक्का खुलकर फेंका गया मिली जानकारी के अनुसार, जमुई के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से अलीगंज प्रखंड के डेगवा निवासी विनोद सिंह की पुत्री के विवाह समारोह शामिल होकर चार युवक कार से लौट रहे थे।
लौटते समय महना गांव के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा कर ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया था कि कर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
