वृद्ध के छाती को छूते हुए बांह के पार हुई गोली, जबकि महिला के जांघ में फंसी गोली, काकन के पूर्व मुखिया जोधी महतो के पुत्र सहित अन्य लोगों और गोलीबारी का आरोप, टाउन थानाध्यक्ष ने घायलों से ली घटना की जानकारी
जमुई। सदर थाना क्षेत्र के ढंड गांव सोमवार की देर शाम बदमाशों की गोलीबारी से पूरा गांव मैं भय का माहौल है। इस गोलीबारी में एक बुजुर्ग और एक महिला सहित दो लोग घायल हुआ स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप देख़ते हुए घायल दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घायलों में ढंड गांव निवासी स्वo रामधनी महतो के 60 वर्षीय पुत्र चांदो महतो तथा स्व भूटी ठाकुर की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी शामिल हैं। घायल चांदो महतो द्वारा बताया गया कि ढंड गांव निवासी कारु महतो का दामाद रंजीत महतो और नाती अविनाश महतो के बीच सोमवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाने को लेकर गांव में देर शाम पंचायत कराया जा रहा था।
इसी दौरान अविनाश महतो ने फोन कर काकन गांव से जोधी महंतों के पुत्र और उसके तीन अन्य सहयोगियों को बुला लिया और पंचायत के बाद उक्त लोग ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगा इस दौरान लगभग 6 राउंड गोलीबारी की गयी।जिसमें एक गोली सीने में लगते हुये दायें बाजू से आर-पार हो गया। जबकी एक महिला के पीछे कमर के निचे में एक गोली जा लगी। महिला के कमर के निचे में गोली फंसे रहने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायल से घटना के संबंध में पुछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल पटना रेफर हुये दो की स्थिति गंभीर बनी हुयी है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष –
घायलों से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई है। प्रथम दृष्टया बच्चों के बीच हुए झगड़ा के दौरान गोलीबारी की बातें सामने आ रही हैं। आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
