जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर हांसडीह के पास रविवार की रात 9:00 बजे बच्चा को बचाने में एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है।
घायल युवकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी पीयूष कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जमुई आया थे और जमुई से वापस अपने घर नवीनगर गांव लौट रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिस वजह से जैसे ही बाइक हांसडीह के पास पहुंची। इसी दौरान एक बच्चा बाइक के सामने दौड़ गया।
बच्चा को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में पीयूष कुमार और आकाश कुमार घायल हो गया। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
