Jamui : बरहट थाना बीते रात गुरुवार को आज सामाजिक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान किया मामला बाहर प्रखंड के श्रम भारती खादीग्राम परिसर का है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने पान-गुटखा खाकर प्रतिमा पर थूक दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक वहां जुट गए। लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
घटना स्थल पर पहुँच कर पुलिस जांच में जूटी
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिमा की साफ-सफाई करवाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है, और समाज के कई वर्गों ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
सर्व सेवा संघ (अखिल भारत सर्वोदय मंडल) के संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी बरहट पुलिस को दे दी गई है।पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। बता दे कि दो साल पूर्व महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने परिसर में 6 फीट आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि जानकारी के बाद प्रतिमा को पानी से धो कर साफ कराया गया है। पुलिस की गश्ती दल के द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
