Jamui: सिमुलतला चकाई मुख्य सड़क मार्ग के घोटारी जंगल के पास अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, एक गम्भीर रूप से हुआ घायल। घटना सिमुलतला थाना व चंद्रमंडीह थाना के सिमा के पास घोटारी जंगल की है। यह घटना मंगलवार देर रात्रि की बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव बालेश्वर यादव का 26 वर्षीय पुत्र सोनू यादव एवं घायल की पहचान बांका जिले के आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के सतिघाट गांव निवासी दिनेश यादव का पुत्र गौरव कुमार उर्फ राजा यादव के रूप में हुआ है।
बताया जा रहा है कि दोनों मामा-भांजा के रिश्ते में थे। दोनों मामा – भांजा बाइक से एक शादी समारोह में नागवे गांव से चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के आमाटांड गांव जा रहा है। जहां मृतक सोनू की बहन का देवर का शादी समारोह था। घटना स्थल सिमुलतला एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के सीमा पर होने के कारण बुधवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने सिमुलतला थाना एवं चंद्रमंडीह थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने के बाद सिमुलतला थानाध्यक्ष धनजंय कुमार एसआई विकाश कुमार, धनजंय कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल गौरव कुमार उर्फ राजा यादव को घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया।
जहां घायल गौरव की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। वहीं मृतक सोनू यादव का शव को चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सोनू यादव के परिजनों का रो- रोकर बुराहाल था। मृतक की परिजनों को ढाढस बंधवाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गया।
मृतक सोनू की पत्नी सुनीता देवी ने बताई कि मेरे ननद के देवर का शादी था में अपने एक पुत्री व एक पुत्र के साथ मायके घोटारी गांव में था। मेरे पति सोनू और भांजा गौरव उर्फ राजा यादव बाइक से आये और मेरे ननद के घर जाने की बात कहकर रात नौ बजे चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के आमाटांड गांव बराती के लिए जा रहा था। सुबह गांव के लोगो ने बताया कि तुम्हारा पति की मौत बाइक दुर्घटना में हो गया है। मृतक सोनू अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे को छोड़कर चले गए।
