राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए सोनो-खैरा पथ के सोनो बीआरसी के पास की घटना, कालीपूजा का प्रसाद ग्रहण कर वापस लौट रहा था दोनो मृतक
बिहार जमुई : मंगलवार देर रात राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए सोनो -खैरा मुख्य मार्ग सोनो बीआरसी निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आकर वाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई।मृतक चरकापत्थर थाना के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव के 20 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव कुमार व मुंगेर जिले के कारिकोल निवासी बिनोद चौधरी(24) बतया गया है।बतया गया है कि दोनों खैरा थाना के कागेश्वर गांव में आयोजित काली पूजा समारोह में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद देर रात्रि सोनो थाना के गौरवा मटिहाना गांव लौट रहा था। गौरवा मटिहाना गांव में ही मृतक इंद्रदेव का ननिहाल व बिनोद का ससुराल बताया गया है।मृतक इंद्रदेव अपने ननिहाल गौरवा मटिहाना गांव में अपने ननिहाल में रहने की बात बताई गई है।
मृतक इंद्रदेव का पिछले सप्ताह 30 मई 25 को उसकी शादी होने की बात भी बताई गई है। घटना के बारे में बताया गया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे के आसपास जब दोनों मृतक बाइक से वापस गौरवा मटिहाना लौट रहा था , लौटने के दौरान स्थानीय बीआरसी के समीप अज्ञात वाहन ने दोनो को वाईक समेत दोनो को कुचल दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया। लेकिन अब तक दुर्घटना को शामिल उक्त अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
धर्मेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक सह एसएचओ, सोनो
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
