Jamui : सोनो थाना क्षेत्र के तिलबरिया गांव में रास्ता छोड़कर दीवार देने के लिए कहने पर शुक्रवार की देर शाम 8:00 बजे मंझले भाई सीताराम मंडल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बड़े भाई भैरव मंडल और उनके पुत्र उमेश मंडल को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद दोनों घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है की मंझला भाई सीताराम मंडल के द्वारा छूटे हुए रास्ता पर दीवार दिया जा रहा था।
जिसका विरोध करने पर मंझला भाई सीताराम मंडल दिनेश मंडल सहित अन्य लोगों के द्वारा भैरव मंडल वह उनके पुत्र उमेश मंडल की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में छुटी हुई है।

Author: Times Now Bihar
Post Views: 74