जमुई: जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर स्थित इस्लाम नगर मोहल्ला के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने वाले एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। मौत के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और दो ट्रक में आग लगा दिया। जिससे दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने में जुटी है।
इस घटना में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गया। मृतक युवक जमुई के ही मधुकंज वस्त्रालय में काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वो घर जा रहा था। तभी मृतक युवक इस्लाम नगर मोहल्ला के समीप सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान भछियार मोहल्ला निवासी महेश ठाकुर का 28 वर्षीय पुत्र अजय ठाकुर के रुप में हुई है।
बताया जाता है की मृतक अजय ठाकुर अपने पीछे दो लड़का 2 से 3 वर्ष का एक लड़की जोकि 4 वर्ष की है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने दोनों ट्रक को आग के हवाले कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। उपद्रवियों ने घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना की पुलिस पर भी पत्थरबाजी की है।
सदर थानाध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आंनद, एसडीपीओ सतीश सुमन घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को खदेड़ा। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बनी हुयी है।
