जमुई: खैरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा बाजार में गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान वज्रपात हो गई। जिससे एक महिला बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा आनंद आनन- फानन में 102 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतका महिला की पहचान ख़ैरा प्रखंड के मिल्की गांव निवासी सुरेंद्र दास की पत्नी रंजू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजू कुमारी अपने दो छोटे- छोटे बच्चों के साथ ग्रुप का पैसा उठाने ख़ैरा बाजार आई थी। इस दौरान गांव की ही एक सहयोगी महिला को बच्चा पकड़ने दे दी और चली गई।
कुछ कागज का फोटो स्टेट करने के लिए तभी ख़ैरा बाज़ार में ही अचानक वज्रपात हो गई। जिससे रंजू कुमारी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतका महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है।
