सोनो व बरहट पुलिस द्वारा 2018 व 2021 के मारा गया नक्सली अरविंद यादव के पैतृक घर पर कर चुकी है कुर्की जब्ती की कार्यवाई
सोनो पुलिस के गश्तीदल पर हमला कर एएसआइ समेत 5 पुलिस कर्मियों की हत्या समेत विभिन्न थानों में दर्ज दर्जनों नक्सली मामले के आरोपी रहा है मृतक अरविंद यादव
नक्सली संगठन में जोनल कमांडर व पप्रवक्ता के रूप में रही है पहचान
जमुई जिले का कुख्यात नक्सली झारखंड के बोकारो जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया, सोमवार अहले सुबह झारखंड प्रदेश के बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली थाना के भेलवा मोहनपुर गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ अभिनाश दा 23 अगस्त 2009 के शाम सोनो चौक पर सोनो पुलिस के गस्ती दल पर हमला कर एएसआई समेत 5 पुलिस जवानों की हत्या के अलावे जमुई लखीसराय समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में दर्जनों नक्सली कांड के आरोपी बताया गया है।
आतंक नक्सली संगठन के जोनल कमांडर व प्रवक्ता अरविंद यादव को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया जहां नक्सली संगठन के लिये एक बड़ी क्षति मानी जा रही है वही पुलिस की एक बड़ी सफलता रुप मे देखा जा रहा है। मारा गया नक्सली अरविन्द दो दशकों तक पुलिस को खुली चुनोती देते हुए एक से बढकर एक विध्वंसक नक्सली घटना का अंजाम देते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व में अपनी विश्वसनीयता बनाये रखा जिसके परिणामस्वरूप उसे संगठन के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी दी गई।
जिसका बखूबी निर्वाहन करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करते रहा। सोनो थाना के अलावे चरकापत्थर, खैरा, बरहट, चकाई एवं चन्द्रमंडी थाने दर्ज नक्सली मामले के आरोपी बताया गया है। मारा गया नक्सली अरविंद यादव झारखंड के विभिन्न थानों में नक्सल कांड के आरोपी भी बताया जाता है। बरहट व सोनो पुलिस द्वारा कोर्ट से निर्गत कुर्की जब्ती के आदेश के आलोक में उसके पैतृक गांव मोहनपुर में दो बार 2018 एवं 2021 में कुर्की जब्ती की कार्यवाई का भी अंजाम दिया जा चुका है।
उसके ऊपर लखीसराय जिले के कजरा समेत अन्य थानों में भी मामला दर्ज है जिसमे अपहरण के बाद एक पुलिस जवान की हत्या का मामला भी शामिल है। अरविंद के मारे जाने के बाद इस क्षेत्र में समय समय पर नक्सलियों द्वारा कुछ छीट पुट घटनाओं का अंजाम देकर अपनी उपस्थिति का एहसास कराया जाता था उस पर भी अब अंकुश लग जायेगा।
कुल मिलाकर अरविंद के मारे जाने के बाद क्षेत्र में नक्सली संगठन हासिये पर चला गया है। झारखंड DGP अनुराग गुप्ता के मुताबिक, ‘मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल से एक AK सीरीज की राइफल, 1 एसएलआर, 4 इंसास राइफल कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
