Jamui: आधी रात में प्रेमिका से मिलने कोलकाता से झाझा प्रखंड के बेलाटांड़ गांव पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजन व ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद सूचना देकर डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया। फिर घायल युवक को गुरुवार की सुबह 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे की है।
घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कुम्हेनी गांव निवासी शंभु यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पवन कुमार कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता है और वह एक साल से बेलाटांड़ की एक लड़की से प्रेम करता है। दोनो के बीच फोन पर बातें होती हैं। घायल पवन कुमार ने बताया कि लड़की मिलने के लिए उसे बुलाई थी।
उसके बाद वह कोलकाता से लड़की के घर मिलने के लिए पहुंच गया इसी दौरान दोनों के मिलन की जानकारी लड़की के परिवार वालों को हो गई। उसके बाद उसे पकड़र जमकर पिटाई कर दी गई। पवन कुमार ने मारपीट का आरोप चंदन सहित उनके परिवार वालों वह अन्य अज्ञात लोगों पर लगाया है। फिलहाल पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
