latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » बिहार » ई- रिक्शा की टक्कर से महिला की हालत गंभीर:

ई- रिक्शा की टक्कर से महिला की हालत गंभीर:

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रही महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सोमवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।

घायल महिला की पहचान नवादा जिले के कैआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत उखरिया गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह की पत्नी रेखा देवी के रूप ने हुई है। बताया जाता है कि महिला अपने गांव से सबल बीघा मजार के पास आई थी। जहां से वापस किसी काम से लछुआड़ जा रही थी। इसी दौरान सबलबीघा गांव के पास ही तेज रफ्तार ई रिक्शा आई और जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। फिलहाल सदर अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!