latest news update

Bihar Updates

Stock Market News

News Portal Development Companies In India

latest news update

Bihar Updates

Home » बिहार » आटो के पलटने से मजदूर की हुई मौत, बीएमपी जवान घायल

आटो के पलटने से मजदूर की हुई मौत, बीएमपी जवान घायल

जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सारदाबाद नहर के पास रविवार की दोपहर बजे सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को बचाने के दौरान तेज रफ्तार आटो वाहन असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक बीएमपी जवान घायल हो गए। घायल बीएमपी जवान द्वारा ही मृतक मजदूर के शव को सदर अस्पताल लाया गया और खुद भी अपना इलाज कराए।

सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को बचाने के दौरान हुआ हादसा

वहीं डाक्टर द्वारा मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक मजदूर की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के कृपा रामडीह गांव निवासी अर्जुन महतो के रूप में हुई है, जबकि घायल बीएमपी जवान की पहचान कर्मा गांव निवासी बिसुंदेव पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आटो वाहन सिकंदरा से यात्री लेकर जमुई आ रही थी। आटो पर ही अर्जुन महतो और बीएमपी जवान सहित अन्य लोग सवार थे। जैसे ही आटो सारदाबाद नहर के पास पहुंची इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति सड़क क्रॉस करने लगा।

मज़दूरी करने रांची जा रहा था।

जिसे बचाने के क्रम में आटो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे आटो सवार अर्जुन महतो की मौत हो गई और बीएमपी जवान बिसुंदेव पासवान घायल हो गए ।बताया जाता है कि अर्जुन महतो मज़दूरी करने रांची जाने के लिए आटो से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे और दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। अर्जुन महतो की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?
  • Add your answer
error: Content is protected !!